Saturday, July 27, 2024
Advertisement
Updated on: November 03, 2022 11:28 IST

Delhi में इस वक्त Air Emergency का माहौल है, रोहिणी में सबसे ज्यादा AQI लेवल 898 पहुंचा

रोहिणी में सबसे ज्यादा AQI लेवल 898 पहुंच गया है | दिल्ली एक अलग-अलग इलाकों के AQI लेवल की बात करें तो दिल्ली के बवाना में AQI लेवल 852 पहुंच गया है | वहीं शहादरा में AQI 843 के पार जा रहा है | जबकि जहांगीरपुरी में AQI लेवल 813 पहुंच गया है | जबकि नरेला में AQI लेवल 770 के पार चला गया है | पूसा रोड में भी पिछले कई दिनों से AQI लेवल 730 के पार बना हुआ है | कुछ ऐसा ही हाल पटपड़गंज का है जहां AQI लेवल 710 है | बात इंडिया गेट की करें तो यहां AQI लेवल 677 के पार है | मुंडका में AQI लेवल 613 पर पहुंच गया है | वहीं बात दिल्ली से सटे दूसरे इलाकों की करें | तो यहां भी हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं | नोएडा में AQI लेवल 642 पर है | जबकि गाजियाबाद में AQI लेवल 588 के पार पहुंच गया है |#airpollutionindelhi #airqualityindex #airpollution #indiatv
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement