Advertisement
  1. News
  2. Video
  3. News
  4. Emergency landing of Meghalaya CM's helicopter, Chief Minister described the incident
Updated on:

मेघालय के सीएम के हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, मुख्यमंत्री ने अनुभव को रोमांचक बताया

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ऊपरी शिलांग के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड पर उतरने में विफल रहने के बाद हेलीकॉप्टर की उमियम झील के पास आपात स्थिति में लैंडिंग की गई। मुख्यमंत्री राज्य के पश्चिमी इलाके के गारो हिल्स में अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे से लौट रहे थे। CMO ने आपात लैंडिंग के वक्त का वीडियो जारी किया। जिसमें हेलीकॉप्टर से अंदर से बाहर का नजारा दिख रहा है।उसके बाद वीडियो में सीएम संगमा मौसम के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस अनुभव को रोमांचक बताया।#Meghalay #WeatherUpdate #MeghalayNews #Shilong

Advertisement
 
\