Advertisement
  1. Home
  2. Entertainment News
  3. Movie Review
  4. बेफिक्रे

बेफिक्रे

Published: , Updated:

Befikre Movie Review starrer Ranveer Singh and Vaani Kapoor

Befikre
Befikre
  • Movie Name: Befikre
  • Critics Rating: 2.5/5
  • Release Date: Dec 9, 2016
  • Director: आदित्य चोपड़ा
  • Genre: रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म

अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'बेफिक्रे' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यशराज बैनर की अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म माना जा रहा है। आदित्य लंबे वक्त के बाद इस फिल्म से एक बार फिर निर्देशन क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। बता दें 9 दिसंबर को आदित्य की बेटी आदिरा का पहला जन्मदिन है और उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज के लिए अपनी लाडली के बर्थ डे का दिन चुना है। फिल्म के बारे में बात करें तो जैसा कि इसके टाइटल से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह 'बेफिक्रे' इश्क की दास्तां है।

कहानी:-

फिल्म की कहानी दो 'बेफिक्रे' धरम (रणवीर सिंह) और शायरा (वाणी कपूर) की है। धरम दिल्ली का रहना वाला लड़का है जो कुछ एडवेंचर के लिए पेरिस आया है। वह यहां खूब मस्ती और धमाल मचाता है। लेकिन जब धरम का सफर खत्म होने को होता है तभी उसकी मुलाकात एक बिंदास और खुशमिजाज लड़की शायरा से होती है जो एक टूरिस्ट गाइड है। शायरा पैदा तो फ्रांस में हुई है, लेकिन मूल रूप से वह भारतीय है। पहली ही मुलाकात से दोनों एक दूसरे के करीब आने लगते हैं। लेकिन दोनों वादा करते हैं कि वह कभी एक दूसरे को आई लव यू नहीं बोलेंगे। इस दौरान दोनों के बीच सबसे दिलचस्प चीज होती है कि ये एक दूसरे को कोई न कोई डेयर देते रहते हैं। यह फिल्म का सबसे बेस्ट पार्ट कहा जा सकता है, क्योंकि ये भी एक वजह मानी जा सकती है कि दर्शक फिल्म देखते हुए कहीं भी बोर नहीं होते। लेकिन क्या इसी तरह मजाक-मस्ती करते हुए धरम दिल्ली वापस चला जाएगा? क्या इन दोनों को एक दूसरे से सच्चा प्यार होगा? क्या ये दोनों कभी एक दूसरे को आई लव यू बोलेंगे? ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

अभिनय:-

रणवीर सिंह अपनी पिछली ही फिल्मों में इस बात को साबित कर चुके हैं कि वह किसी भी किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारने में माहिर हैं। लेकिन पिछली फिल्मों 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों का रासलीला- रामलीला' जैसी फिल्मों के बाद इस फिल्म में निभाया गया उनका किरदार उनकी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की याद को ताजा कर देता है। उस फिल्म में भी अनुष्का शर्मा और रणवीर वादा करते हैं कि वह व्यापार के बीच प्यार नहीं आने देंगे। वहीं 4 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहीं वाणी ने भी अपने किरदारों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां एक तरफ रणवीर की एनर्जी का जवाब नहीं, तो वाणी भी कहीं उनसे कम नहीं दिखीं।

निर्देशन:-

हालांकि आदित्य की यह अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म है लेकिन उन्होंने इसमें भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने फिल्म पर जिस तरह की पकड़ बनाए रखी है वह कहीं भी दर्शकों को बोर नहीं होने देती।

क्यों देखें:-

फिल्म में एक मोर्डन लव स्टोरी दिखाई गई है जो यूथ को काफी पसंद आएगी। दूसरी तरफ रणवीर और वाणी खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। खासकर फिल्म में दिखाए गए दोनों के डेयर सीन्स आपको काफी पसंद आएंगे। फिल्म शुरु से अंत तक आपका मनोरंजन करती है।

Latest Entertainment News

Advertisement
 
\