News Video News

Poland Missile: रूसी मिसाइल गिरने के बाद एक्शन में पोलैंड, पोलैंड ने रूस के राजदूत से रिपोर्ट मांगी

 
एक तरफ इंडोनेशिया के बाली में यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील की जा रही है वहीं रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला कर दिया है और इस बार हमला केवल यूक्रेन पर ही नहीं किया है बल्कि रूसी मिसाइल पोलेंड पर भी गिरी है | पोलेंड पर 2 मिसाइलें गिरी हैं जिनमें 2 लोगों की मौत की खबर है | रशिया ने यूक्रेन पर 100 से ज़्यादा मिसाइल अटैक किए हैं | वहीं 2 मिसाइलें नाटो देश पोलेंड में गिरी हैं जिनमें दो नागरिकों की मौत हो गई है | इस अटैक के बाद पोलैंड ने अपनी मिलिट्री की तैयारियां बढ़ा दी हैं और सेना को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है | पोलेंड ने कहा है कि वो इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस रॉकेट अटैक के बाद नाटो आर्टिकल लागू होता है या नहीं इसके लिए विचार विमर्श चल रहा है | हालांकि रूस ने पोलेंड में गिरी मिसाइलों से पल्ला झाड़ लिया है | रूस का कहना है कि पोलेंड में नुकसान की जो तस्वीरें आ रही हैं उनका रूसी हथियारों से कोई लेना देना नहीं है। #ukraine #russiaukrainewar #indiatv
Advertisement