1. News
  2. Entertainment
  3. Movie Review

कबाली

India TV News Desk Published: , Updated:
Movie Name: Kabali
Critics Rating: 3 / 5
Release Date: July 22, 2015
Star Cast: Rajnikant, Radhika Apte
Director: पा.रंजीत
Genre: एक्शन फिल्म
Advertisement

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के अभिनय से सजी फिल्म 'कबाली' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों की भीड़ गुरुवार रात से ही सिनेमाघरों के बाहार देखने को मिली। इस फिल्म में एक बार फिर से रजनीकांत गरीबों के मसीहा के रूप में नजर आए। फिल्म में राधिका आप्टे उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग मलेशिया की खूबसूरत लोकेशन्स में की गई है।

कहानी:-

फिल्म की कहानी कबालीश्वरन (रजजनीकांत) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह मलेशिया में अपने पत्नी रूपा (राधिका आप्टे) के साथ रहता है। यहां लोग उसे कबाली के नाम से जानते हैं। लेकिन अपनी पत्नी के साथ सुख से जिंदगी बिता रहे कबाली के साथ ऐसा क्या होता है कि उसे 25 साल के लिए जेल जाना पड़ता है। इसी के साथ फिल्म की कई दिलचस्प मोड़ के साथ आगे बढ़ती है। इस बीच सजा खत्म होते ही कबाली जेल से बहार आकर जनता का मसीहा बन जाता। लेकिन ऐसा कबाली की जिंदगी में क्या हो जाता है कि उसे जेल जाना पड़ता है? जेल से बाहर आने के बाद वह ऐसा क्या करता है कि जनता का मसीहा बन जाता है। ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए आपको एक बार तो सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

अभिनय:-

इस फिल्म में भी रजनीकांत ने अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया है। फिल्म में उन्हें अलग-अलग रूपों में देखा जा सकता है। चाहे एक रोमांटिक पती का अंदाज हो या एक सनकी गैंगस्टर कबाली को वह दोनों में खरे उतरे हैं। दूसरी तरह राधिका आप्टे की बात करें तो वह भी अपने किरदरा के साथ पूरी तरह से इंसाफ करती हुई नजर आई हैं। लेकिन इस फिल्म को देखकर अगर ऐसा कहा जाए कि यह सिर्फ रजनीकांत की फिल्म है तो कुछ गलत नहीं होगा।

निर्देशन:-

पा. रंजीत के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबाली' का पहला हाफ थोड़ा कमजोर दिखा, जिसकी वजह से इसकी गति भी धीमी लगती है। फिल्म का निर्देशन उतना शानदार नहीं है जितनी इससे उम्मीद की जा रही थी, लेकिन रजनीकांत के फैंस के लिए तो फिल्म में उनका एक्शन ही बड़ी बात है। डायरेक्टर ने भी इस बात का खास ध्यान रखते हुए रजनीकांत के एक्सन सीन्स को काफी तवज्जो दिया है।

क्यों देखे:-

अगर आप भी रजनीकांत के फैन हैं तो इसे जरूर देख सकते है। फिल्म में उनका एक्शन बेहद शानदार है।